1st Bihar Published by: Updated Apr 08, 2020, 12:48:31 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां राजभवन परिसर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगाने की सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी. हालांकि सूचना मिलते ही फौरन दमकल की टीम राजभवन पहुंची. जिसके बाद तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया.
पटना सचिवालय थाना स्थित राजभवन परिसर में आग लगते ही कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने फ़ौरन फोन कर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. दमकल कई की कई गाड़ियों को लाया गया था. आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मी ने बताया कि इस आगलगी में एक ट्रांसफार्मर भी जल गया है. जिसके कारण फिलहाल बिजली काट दी गई है. हालांकि उसे तुरंत ठीक कर बिजली की सप्लाई चालू की जाएगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...