1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 21, 2019, 5:42:46 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी में आम लोगों की सेहत से बड़ा खिलवाड़ हो रहा है. शहर में बड़े पैमाने पर केमिकल दूध बनाए जा रहे हैं. पुलिस ने नकली दूध बनाने वाले केमिकल बरामद कर इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. यह जानलेवा केमिकल उस समय बरामद हुआ जब पटना जंक्शन के पास न्यू मार्केट इलाके में दूध बाजार के पास जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही थी.
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ही पटना के प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने केमिकल दूध बनाने वाला केमिकल बरामद किया. केमिकल बरामद किए जाने के बाद आयुक्त आनंद किशोर ने फूड इंसपेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं.
बता दें कि पटना जंक्शन इलाके के न्यू मार्केट में दूध का बड़ा कारोबार होता है. यहां से पूरे शहर में दूध और दूध से बनी चीजों की सप्लाई होती है.