1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 13, 2019, 8:49:42 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना पुलिस पर एक बार फिर से बड़ा आरोप लगा है. आरोप के मुताबिक पटना पुलिस की सुस्त रवैये की वजह से एक शादी शुदा महिला ने सुसाइड कर लिया है. खबर के मुताबिक एक महिला की अश्लील तस्वीर को वायरल होने से पटना पुलिस नहीं रोक पाई. पटना पुलिस से लाख गुहार लगाने के बाद भी पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की और महिला की प्राइवेट तस्वीर वायरल होती रही. इससे से तंग आकर महिला ने सुसाइड कर लिया. क्या है पूरा मामला खबर के मुताबिक पटना के विक्रम में एक शादी शुदा महिला का मोबाइल ऑटो में गिर गया था. ऑटो ड्राइवर ने महिला के मोबाइल में निजी तस्वीरें थीं उसको वायरल करने शुरू कर दिया. महिला और उसके घर वालों ने विक्रम थाने में ऑटो चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस की इस रवैये से आजीज आकर महिला ने 4 दिन पहले खुदकुशी कर ली. अब मामले को बढ़ता देख एसएसपी गरिमा मलिक ने सिटी एसपी वेस्ट को इस मामले की जांच का आदेश दिया है.