ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज

PATNA POLICE : 'एक तरफ है घरवाली .... एक तरफ बाहरवाली...', बिहार पुलिस के जवान का दो महिला सिपाही के साथ चक्कर, दूसरी वाली को लेकर घूम रहा था मेला तभी ...

PATNA : एक तरफ है घरवाली और एक तरफ है बाहरवाली ... यह बॉलीवुड गाने को आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्टोरी बताने वाले हैं जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। य

PATNA POLICE : 'एक तरफ है घरवाली .... एक तरफ बाहरवाली...', बिहार पुलिस के जवान का दो महिला सिपाही के साथ चक्कर, दूसरी वाली को लेकर घूम रहा था मेला तभी ...
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : एक तरफ है घरवाली और एक तरफ है बाहरवाली ... यह बॉलीवुड गाने को आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्टोरी बताने वाले हैं जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। यह कहानी बिहार के पुलिस महकमे से जुड़ा हुआ है। इसमें एक पुरुष सिपाही को दो महिला सिपाही से इश्क करना काफी महंगा पड़ गया। 


दरअसल, पटना पुलिस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पुरुष सिपाही, जो पीसीआर में तैनात है उस पर आरोप है कि वह सिपाही एक साथ दो महिला सिपाहियों के साथ प्रेम संबंध बना रहा है। वर्तमान में यह पुरुष सिपाही जिसके साथ लिवइन में रह रहा है वह महिला सिपाही भी पटना पुलिस बल में पदस्थापित है। इसके अलावा उसका रिलेशन समस्तीपुर जिला पुलिस बल में तैनात एक महिला सिपाही के साथ भी है। आइए जानते हैं की पूरा माजरा क्या है। 


बताया जाता है कि,पटना पुलिस पीसीआर में तैनात पुरुष सिपाही से समस्तीपुर पुलिस बल में तैनात उसकी गर्लफ्रेंड मिलने आई। इसके बाद इनलोगों ने यह तय किया कि पटना के गांधी मैदान में सरस मेला यह दोनों मुलाकात करेंगे। इसके बाद यह दोनों सरस मेला घूमने गांधी मैदान पहुंचे तभी अचानक से पटना पुलिस ने तैनात उसकी पहली प्रेमिका जिसके साथ वह लिविइन में रह रहा है वह भी  गांधी मैदान गेट नंबर 5 पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। 


इसके बाद इन तीनों के बीच लगभग आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस बीच पटना वाली प्रेमिका ने डायल 112 पर फोन कर दिया। हालांकि डायल 112 को आने में विलंब हुआ और प्रेमी खुद को मुश्किल में फंसता देख समस्तीपुर वाली प्रेमिका के साथ वहां से भाग निकला। इसके बाद अब पटना जिला बल में पदस्थापित पहली प्रेमिका ने महिला थाना में प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत की है।


पटना जिला बल में पदस्थापित महिला सिपाही ने प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि पिछले पांच-छह सालों से प्रेमी उसके साथ लिवइन में रह रहा है। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध भी बना रहा है। युवती ने महिला थाने की पुलिस को बताया कि जब भी शादी करने की बात की जाती है तो वह कहता था कि बहन की शादी के बाद खुद शादी करेगा।


इतना ही नहीं महिला सिपाही ने बताया कि 15 दिसंबर को उसके बहन की शादी हुई और वह उसमें शामिल होने उसके घर भी गई थी। इधर कुछ दिनों से उसके प्रेमी का बर्ताव बदला हुआ है। वह महिला सिपाही के साथ मारपीट करने लगा है। महिला सिपाही ने छानबीन की तब उसे पता चला कि उसका प्रेमी समस्तीपुर में पदस्थापित किसी महिला सिपाही से इश्क लड़ा रहा है। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। प्रेमी को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।