Hindi News / news / केंद्र के अलर्ट के बाद पटना पुलिस चौकस, देर रात चलाया गया वाहन...

केंद्र के अलर्ट के बाद पटना पुलिस चौकस, देर रात चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 06, 2019, 8:41:00 AM

केंद्र के अलर्ट के बाद पटना पुलिस चौकस, देर रात चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

- फ़ोटो

PATNA: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद पूरे बिहार में अलर्ट है. पटना में देर रात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. केंद्र सरकार की ओर से जारी किये गये हाई अलर्ट के बाद पटना पुलिस मुस्तैद दिखी. शहर से सभी चौक-चौराहों पर पुलिस ने देर रात सघन तलाशी अभियान चलाया. आने-जाने वाली सभी गाड़ियों के साथ लोगों की भी पुलिस ने चेकिंग की. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बरतते हुए चेकिंग की. आपको बता दें कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर केंद्र की ओर से सभी राज्यों को अलर्ट किया गया था. जिसके बाद राजधानी पटना में भी पुलिस मुस्तैद हो गई है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट