ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना में नशीली दवा का काला कारोबार, स्कूल-कॉलेज में हो रही थी सप्लाई; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद दूसरे नशों का चलन बढ़ता जा रहा है। आए दिन नशे के अन्य सामानों की खेल राज्यभर में पकड़ी जा रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से आया है

पटना में नशीली दवा का काला कारोबार, स्कूल-कॉलेज में हो रही थी सप्लाई; पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद दूसरे नशों का चलन बढ़ता जा रहा है। आए दिन नशे के अन्य सामानों की खेल राज्यभर में पकड़ी जा रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नशे की इंजेक्शन और नशीली दवा की खेप के साथ चार लड़कों के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दीघा थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है।


कोतवाली लॉ एंड आर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि नशे की करीब 700 इंजेक्शन, एविल के टेबलेट्स को बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया है कि इंजेक्शन वायल और एविल दवाएं गांधी मैदान के गेट नंबर 1 के पास सप्लाई की गई थी। जिसे तस्कर ऑटो से लेकर जा रहे थे। पुलिस ने ड्रग विभाग की टीम की मदद से नशीली दवाओं के खेप को जब्त किया है।


ड्रग विभाग की माने तो जब्त इंजेक्शन एनआरएक्स नारकोटिक्स से जुड़ी हुई हैं, जिसकी स्मगलिंग की जा रही थी। वहीं नशे के चार सौदागारों को दीघा के संत माइकल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशे के सौदागरों के सॉफ्ट टारगेट स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी होते हैं, जिन्हें वो अपना शिकार बना रहे हैं। फिलहाल पटना पुलिस और ड्रग विभाग की टीम नशे के सौदागरों से पूछताछ कर इसके असली मास्टर माइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता