ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना पुलिस की गुंडई पर भड़के दो लड़के, देखिये कैसे दारोगा को दिखाई उसकी औकात

PATNA : पुलिस की गुंडई का एक ताजा मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो लड़कों के साथ एक ASI हाथापाई करते दिख रहा है. दावा किया जा रहा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पुलिस की गुंडई का एक ताजा मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो लड़कों के साथ एक ASI हाथापाई करते दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो पटना का है. जिसमें वर्दीवाले ASI को दोनों लड़के उसकी औकात बता रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. 


वीडियो में कई पुलिसवाले
पुलिसवाले और दोनों लड़के के बीच सड़क पर हुई इस नोकझोंक का वीडियो तेजी से फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़का पुलिस के डंडे को पकड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा लड़का वीडियो बना रहा है. वीडियो में ASI के साथ कई अन्य पुलिसवाले भी दिखाई दे रहे हैं. 


'पुलिसवाले मार रहे हैं'
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी के पटना सिटी से सटे फतुहा हाइवे की है. यह वीडियो मानव श्रृंखला के दिन का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़का यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि पुलिसवाले उनको मार रहे हैं. लड़का यह कह रहा है कि वह बाइक का कागज दिखाने को तैयार है, मगर वर्दीवाले मारने पर तुले हैं. वीडियो में एक सिपाही लड़के से मोबाइल छीनने की भी कोशिश कर रहा है. जिसे लड़का साइड हटने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा है.




'DGP को दिखाएंगे वीडियो'
वायरल वीडियो में लड़का कह रहा है कि पुलिसवाले उनको परेशान कर रहे हैं. आरोपी ASI का नाम चंदन कुमार बताया जा रहा है. जिसके ऊपर लड़कों ने पीटने का आरोप लगाया है. लड़का यह कह रहा है कि 'सर, हम चोरी किये हैं, आप सबको छोड़ रहे हैं. हमको क्यों पकड़ रहे हैं.' इतने में एक लड़का यह कह रहा है कि 'आप मारे कैसे, आपकी औकात मारने की है. हम आपका सारा निकाल देंगे. आपको जेल करना है कर दीजिये, मेरा मोबाइल मत छुइए' वीडियो में लड़का यह कह रहा है कि 'ये वीडियो DGP को दिखाएंगे.'

टैग्स