ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश: दुकान में घुसकर किराना कारोबारी को मौत के घाट उतारा, बैक टू बैक मारी चार गोलियां

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां सोमवार की देर रात अपराधियों ने किराना कारोबार

पटना पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश: दुकान में घुसकर किराना कारोबारी को मौत के घाट उतारा, बैक टू बैक मारी चार गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां सोमवार की देर रात अपराधियों ने किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। चार की संख्या में आए बदमाशों ने कारोबारी के सिर में ताबड़तोड़ चार गोलियां उतार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना फुलवारी शरीफ के एकता नगर की है।


मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के करोड़ी चक के रहने वाले 50 वर्षीय ददन पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात ददन पाल अपनी किराना की दुकान में बैठे थे, तभी तीन चार बदमाश मौके पर पहुंचे और ददन पाल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। बदमाशों ने ददन पाल के सिर में चार गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही खोजा इमली की तरफ भाग निकले।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बता दें कि साल 2022 में ददन पाल के भतीजे कुंदन पाल की राजनीतिक कारणों से हत्या कर दी गई थी। फुलवारी शरीफ पेट्रोल पंप के पास एक लिट्टी की दुकान पर बदमाशों ने उसे गोली मारी गई थी।