1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 05, 2019, 7:52:12 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह शातिर को धर दबोचा है. इन शातिरों पर राजधानी के कई थानों में लूट और चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार ये शातिर शहर में मंदिरों में रखे दान पेटी को चुराते साथ ही लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस के मुताबिक इन शातिरों ने करीब 50 से 60 वाहनों की चोरी की है. पुलिस को चोरी की कई शिकायत मिलने के बाद सिटी एसपी की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया था. इस विशेष टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार छह अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पटना से राजन की रिपोर्ट