1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 24, 2019, 6:46:16 PM
- फ़ोटो
PATNA : अपराधियों के आगे बेदम पटना पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना पुलिस ने मुन्ना भाई गिरोह को धर दबोचा है। यह गिरोह रेलवे सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी कैंडीडेट्स को बैठाकर दूसरों का रिजल्ट क्लियर कर आता था। पटना के एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया है कि फुलवारीशरीफ इलाके में पुलिस की गश्ती टीम को देखकर चार पहिया वाहन पर सवार मुन्ना भाई गिरोह के सदस्य भागने की कोशिश कर रहे थे जिसे पुलिस ने धर दबोचा। गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से तकरीबन 9 लाख रुपये से ज्यादा कैश भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पटना पुलिस को फुलवारीशरीफ इलाके से ही दो चेन स्नैचर्स को पकड़ने में कामयाबी मिली है। एक महिला की चेन छीनकर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट