Hindi News / news / पटना पुलिस को बड़ी सफलता, कई मामलों का किया खुलासा,14 अपराधी गिरफ्तार

पटना पुलिस को बड़ी सफलता, कई मामलों का किया खुलासा,14 अपराधी गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 12, 2019, 7:55:20 PM

पटना पुलिस को बड़ी सफलता, कई मामलों का किया खुलासा,14 अपराधी गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA: पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता है. पुलिस ने अलग-अलग थाना इलाकों से 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पटना जिला के पुनपुन थाना इलाके से पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह ने गाड़ी के टेस्ट ड्राइव के नाम पर कई गाड़ियों की लूट की है. पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लूटे गए वाहन और मोबाइल बरामद किए हैं. पुलिस ने पटना में सक्रिय बाइक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद किया है. वहीं पुलिस ने शहर के रामकृष्ण नगर इलाके में एक एलआईसी एजेंट के घर डकैती मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि ये अपराधी घरों में टू लेट का बोर्ड देखकर चोरी किया करते थे. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट