1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 09, 2019, 5:45:23 PM
- फ़ोटो
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से,जहां पटना पुलिस और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उल्फा के तीन कुख्यात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार के बाद तीनों उग्रवादियों की कोर्ट में पेशी हुई. पेशी के बाद उग्रवादियों को पटना पुलिस ने मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये तीनों उग्रवादी उल्फा संगठन से जुड़े हुए हैं. तीनों उग्रवादियों को पटना के वीवीआइपी ईलाके हार्डिग रोड से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि पकड़े गए तीनों उग्रवादियों पर मणिपुर में कई मामले दर्ज है और तीनों ही वांटेड उग्रवादी हैं. तीनों वांटेड उग्रवादी को गिरफ्तार करने के बाद मणिपुर पुलिस आगे की कवायद में जुट गई है और पूछताछ कर रही है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट