ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

पटना पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, छपरा में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से

पटना पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, छपरा में आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से वे गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गईं, जहां से वे छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगी। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य लोग शामिल होंगे।


दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जेपीयू परिसर में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं के तहत 1349.52 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगी। वहीं सारण के चयनित 10 सरकारी स्कूलों के 20 छात्र-छात्राओं को ‘चंद्रयाण’ भेट कर प्रोत्साहित करेंगी।


इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री 1349.52 करोड़ रुपये ऋण के रूप में 61787 लाभुकों के बीच वितरित करेंगी। जिसमें केंद्र सरकार की 9 योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टेंडअप इंडिया, एग्रिकल्चर इंफ्रास्टक्चर के अलावें पीएम स्वनिधि, जीविका आदि के लाभुक शामिल हैं। वित्त मंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रवाल समेत कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।