ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, तख्त श्री हरमंदिर पहुंच गुरु के दरबार में टेका मत्था

PATNA: बीजेपी पूरे देश में 26 दिसंबर को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मना रही है। पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, तख्त श्री हरमंदिर पहुंच गुरु के दरबार में टेका मत्था
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी पूरे देश में 26 दिसंबर को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मना रही है। पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने गुरु की धरती पर आने को अपना सौभाग्य बताया। पटना एयरपोर्ट से वे सीधे तख्त श्री हरमंदिर पहुंचे और गुरु के दरबार में मत्था टेका।


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे आज के दिन पटना पहुंचे हैं और गुरु के दरबार में मत्था टेकने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था 26 दिसंबर को हम लोग शहादत साहब सरदारों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाएंगे। उसी कार्यक्रम के तहत उनका पटना आगमन हुआ है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर है और बहुत जल्द भारत की अर्थव्यवस्था विश्व के तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक होगी। भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है। सौभाग्य की बात है कि आज यहां आकर मत्था टेकने का मौका मिला। अपने भाइयों के साथ कुछ चर्चा करने का भी मौका मिलेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता