Hindi News / news / पटना: हाइवा-ओला कैब में हुई जबरदस्त टक्कर, गाड़ी में फंसे ड्राइवर को कड़ी...

पटना: हाइवा-ओला कैब में हुई जबरदस्त टक्कर, गाड़ी में फंसे ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 27, 2019, 7:33:46 AM

पटना: हाइवा-ओला कैब में हुई जबरदस्त टक्कर, गाड़ी में फंसे ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया

- फ़ोटो

PATNA: ख़बर राजधानी पटना से है, जहां हाइवा और ओला कैब में भीषण टक्कर हुई है. घटना गोरियां टोली सीडीए बिल्डिंग के पास की है. बताया जा रहा है कि देर रात ओला और हाइवा में भीषण टक्कर हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद ओला ड्राइवर अपनी कैब में ही फंस गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद ओला ड्राइवर को गाड़ी से निकाला गया. जख्मी ड्राइवर की हालत नाजुक है, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे के बाद गाड़ी छोड़ हाइवा का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.  पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट