ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, वेतन वृद्धि के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मी

PATNA: पटना नगर निगम के दैनिक कर्मी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर थे। वेतन में बढोत्तरी के आश्वासन के बाद अब सभी अपने काम पर लौट आए है। 14 दिन से चल रही नगर निगम कर्मियों की हड़

पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, वेतन वृद्धि के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना नगर निगम के दैनिक कर्मी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर थे। वेतन में बढोत्तरी के आश्वासन के बाद अब सभी अपने काम पर लौट आए है। 14 दिन से चल रही नगर निगम कर्मियों की हड़ताल बुधवार की शाम को खत्म हो गयी। 


इनके हड़ताल पर चले जाने से पटना में कचरों का अंबार लग गया। जिससे इलाके के लोग काफी परेशान थे और हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। बुधवार की शाम को नगर निगम के दैनिक कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। गुरुवार से सभी अपने-अपने काम पर लौट आएंगे। पटना के सभी इलाकों में कल से सफाई अभियान शुरू की जाएगी।  


बता दें कि 21 सितंबर से पटना नगर निगम के 8 हजार सफाईकर्मी और दैनिक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर ये कर्मी डटे हुए थे। वेतन बढ़ाने,आउटसोर्सिंग व्यवस्था हटाने, समान काम समान वेतन सहित कई मांगों को लेकर पटना नगर निगम सफाईकर्मी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर थे। वेतन बढ़ाए जाने के आश्वासन के बाद अब इन लोगों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है।