1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 26, 2019, 9:15:43 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना नगर निगम ने मजदूरों की सुविधा के लिए उनके बीच मोबाइल फोन और रेनकोट वितरित किया. निगम ने सभी वार्डों में तैनात दैनिक और स्थायी मजदूरों के लिए व्हाट्सएप्प, वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधा से लैस जीपीएस युक्त फ़ोन अंचलों को उपलब्ध कराए हैं. मजदूरों के पास फ़ोन की सुविधा होने से ना सिर्फ़ आम जन की शिकायतों के निवारण में तेजी आएगी, बल्कि मजदूरों का लोकेशन किसी भी वक्त मुख्यालय और अंचल कार्यालय से ट्रैक किया जा सकेगा. मुख्यालय से सभी अंचलों को कुल 4 हजार 182 फ़ोन भेजे गए हैं. इनमें पटना सिटी में 535, अजीमाबाद में 745, कंकड़बाग में 643, पाटलिपुत्र में 820 और बांकीपुर अंचल में 560 फोन भेजे गए हैं. साथ ही बरसात के मौसम में काम कर रहे मजदूरों के लिए रेनकोट की भी व्यवस्था की गई है. जिससे बारिश के मौसम में काम करने के दौरान इन्हें कोई परेशानी नहीं हो.