ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

पटना में बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड स्थित फ्लाईओवर पर बड़ी सड़क हादसा हुई है। यहां एक स्कूली बस और पिकअप वैन में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें पिकअप वैनड्राइवर की मौत हो गई है

पटना में बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड स्थित फ्लाईओवर पर बड़ी सड़क हादसा हुई है। यहां एक स्कूली बस और पिकअप वैन में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें पिकअप वैनड्राइवर की मौत हो गई है, इसके साथ ही खलासी की भी मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार,  पिकअप वैन उल्टी दिशा से डिवाइडर क्रॉस कर सीधे स्कूली बस से टकरा गई। गनीमत है कि, इस दौरान स्कूली बस की रफ्तार अधिक नहीं थी, इस कारण बस  को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई। 


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फ्लाईओवर के एक लेन पर जाम लगा हुआ है। पुलिस ने शव को पिकअप वैन से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्कूल बस में मौजूद सभी बच्चे सुरक्षित हैं। 


शास्त्री नगर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वैन और स्कूल बस की सीधी टक्कर में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।