ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना में दलित युवक की हत्या पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर किया पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक दलित युवक की हत्या के बाद भारी बवाल हुआ है। घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार की रात पटना सिटी के

पटना में दलित युवक की हत्या पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर किया पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक दलित युवक की हत्या के बाद भारी बवाल हुआ है। घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार की रात पटना सिटी के गौरीचक थाने पर पथराव कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गौरीचक थाना क्षेत्र के बाकरचक गांव में एक महादलित युवक की हत्या कर दी गई थी। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों लोग थाने का घेराव करने पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों ने जमकर बवाल काटा और थाने पर पथराव कर दिया। 


हालात को काबू में करने के लिए गौरीचक थाने की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। पथराव की घटना में कई जवानों के घायल होने की खबर है। सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। गुस्साए लोगों का कहना था कि पुलिस अपराध की घटनाओं को रोकने में वि साबित हो रही है।