ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना में दिनदहाड़े शख्स की हत्या से हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और सिर में दाग दी गोलियां

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई ह

पटना में दिनदहाड़े शख्स की हत्या से हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और सिर में दाग दी गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने शख्स को फोन कर घर से बाहर बुलाया और सिर में गोली दागकर फरार हो गए। घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव की है।


मृतक की पहचान धनरुहा के रमणी बिगहा गांव निवासी रामानंद सिंह के 55 वर्षीय बेटे विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र के ढिबरा में घर बना कर रह रहे था। बताया जा रहा है कि किसी शख्स ने विनय कुमार सिंह फोन कर बुलाया था। जिसके बाद विनय फोन करने वाले शख्स से मिलने के लिए गया और इसके बाद परिजनों को उसकी हत्या की खबर मिली। हत्या की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। अपराधियों ने मृतक को सिर में गोली मारी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता