ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना में ईंट पत्थर से कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, सुनसान जगह पर शव मिलने से सनसनी

PATNA: खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को ईट पत्थर से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। युवक देर रात से अपने घर से लापता था, अगले दिन उस

पटना में ईंट पत्थर से कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, सुनसान जगह पर शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को ईट पत्थर से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। युवक देर रात से अपने घर से लापता था, अगले दिन उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थाना क्षेत्र स्थित चंदौस गांव की है।


मृतक की पहचान चंदौस गांव निवासी प्रेमचंद चौधरी के 35 वर्षीय बेटे संजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय चौधरी शुक्रवार की रात से ही घर से लापता था, शनिवार को उसका शव खेत में मिलने की खबर परिजनों को मिली। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के गले पर कई जगह जख्म के निशान हैं और चेहरा ईंट पत्थर से कुचला हुआ था।


आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक संजय चौधरी विक्षिप्त था। संजय पढ़ने में काफी तेज था और पढ़ाई करने के दौरान ही उसकी दिमागी हालत बिगड़ गई थी।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता