ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

पटना में ट्रेन से कटे प्रेमी-प्रेमिका, गर्लफ्रेंड की दर्दनाक मौत, बॉयफ्रेंड की बच गई जान

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुसाइड करने की मंशा से एक प्रेमी जोड़ा ट्रेन के सामने आ गया जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी की जान

पटना में ट्रेन से कटे प्रेमी-प्रेमिका, गर्लफ्रेंड की दर्दनाक मौत, बॉयफ्रेंड की बच गई जान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुसाइड करने की मंशा से एक प्रेमी जोड़ा ट्रेन के सामने आ गया जिससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी की जान बच गई. प्रेमी का दाहिना हाथ कट गया है और उसे सिर में भी गंभीर चोटें आईं हैं. इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल ने भर्ती कराया गया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.


मामला पटना सिटी अनुमंडल के फतुहां स्टेशन के पश्चिम पुरानी केविन के पास का है. प्रेमी-प्रेमिका आरा के अरियावां बाजार थाना के करवनिया गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन से कटकर प्रेमिका की मौत हो गई है. जबकि प्रेमी का दाहिना हाथ कट गया है और उसे सिर में भी गंभीर चोटें आईं हैं. पहचान पत्र की मदद से दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है. 


घटना की सूचना मिलते ही फतुहां जीआरपी मौके पर पहुंची और मृत युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं घायल युवक को फतुहां पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. 


स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम में असफल होने पर दोनों सुसाइड करने की नीयत से ट्रेन के आगे से गुजर रहे थे. तभी ट्रेन से कटकर प्रेमिका की मौत हो गई. जबकि प्रेमी की जान बच गई. फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की छानबीन कर रही है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता