1st Bihar Published by: Updated May 26, 2020, 5:12:40 PM
- फ़ोटो
PATNA : 9 दिनों तक चलने वाले नौतपा के शुरू होते ही राज्य के कई शहरों में पारा काफी तेजी से बढ़ रहा है. सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर इस साल का रिकार्ड कायम करने के बाद मंगलवार को भी राजधानी में लोगों को राहत नहीं मिली. मंगलवार को पटना का अधिकतम पारा 40 डिग्री रहा. गया 46 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा. इस सीजन में यह गया का सबसे सबसे गर्म दिन रहा.
पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की तरफ चलने वाली हवाओं की वजह से लोग दिनभर परेशान रहे. मौसम विभाग का कहना है कि ये स्थिति 28 मई यानि कि बुधवार तक बनी रहेगी. बिहार के कुछ हिस्सों में हीट वेव की आशंका है. पटना, गया सहित 27 जिलों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी, जबकि 11 जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा.

मंगलवार को मुजफ्फरपुर में 39 डिग्री रहा अधिकतम तापमान रहा. वहीं भागलपुर में 40 और पूर्णिया में 35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान रहा. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है. इससे निम्न दबाव की हवाएं पटना, गया सहित दूसरे जिलों में 27 मई तक पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद हल्की बारिश होगी. इससे पारा गिरेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. बिहार में उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर चलने वाले ऊष्ण और शुष्क हवाओं की वजह से उमस भरी गर्मी पड़ रही है. दिन में तेज धूप और हवा की रफ्तार तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा होने की वजह से लोग गर्मी से काफी परेशान हैं.
