Hindi News / news / आनंद किशोर के खिलाफ सड़क पर उतरे ठेला चालक, एग्जीबिशन रोड़ को किया...

आनंद किशोर के खिलाफ सड़क पर उतरे ठेला चालक, एग्जीबिशन रोड़ को किया जाम

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 19, 2019, 1:39:24 PM

आनंद किशोर के खिलाफ सड़क पर उतरे ठेला चालक, एग्जीबिशन रोड़ को किया जाम

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां ठेला चालक पटना कमिश्नर के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतर जाम कर हंगामा कर रहे हैं. ठेला चालकों ने एग्जीबिशन रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया है और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके बाद पूरी तरह से यातायात बाधित हो गया है. मौके पर पहुंच पुलिस ने हंगामा कर रहे  ठेला चालकों को खदेड़ दिया है. बता दें कि पटना कमिश्नर आनंद किशोर ने आदेश जारी किया था कि पटना की सड़कों पर सुबह के नौ बजे से दोपहर के तीन बजे तक ठेला नहीं चलेगा. जिसके बाद से ठेला चालकों में भारी आक्रोश था.