ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना में सुबह-सवेरे पति ने ले ली पत्नी की जान, घरेलू कलह बनी हत्या की वजह

PATNA : बिहार में लोग छोटी - छोटी बातों को लेकर लोगों को मौत का घाट उतार दिया जाता है। अब एक ऐसा ही मामला राजधानी पटना से सटे इलाके नौबतपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक पति ने

पटना में सुबह-सवेरे  पति ने ले ली पत्नी की जान, घरेलू कलह बनी हत्या की वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में लोग छोटी - छोटी बातों को लेकर लोगों को मौत का घाट उतार दिया जाता है। अब एक ऐसा ही मामला राजधानी पटना से सटे इलाके नौबतपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर डाली है। इसके पीछे की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार बताया जा रहा है। 


दरअसल, राजधानी पटना से सटे इलाके नौबतपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में परिवारिक कलह से परेशान पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया है। इस घटना में मृतक पानी की पहचान खजूरी गांव निवासी दौलती देवी के रूप में हुई है।  जबकि आरोपी की पहचान अनुज मांझी के रूप में हुआ है। 


बताया जा रहा है कि, इन दोनों पति- पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। पति अक्सर कसी न किसी बातों को लेकर पत्नी पर हाथ चला दिया करता था। अब इस विवाद में गुस्से में आकर उनसे पानी ही पत्नी का चाकू गोदकर हत्या कर डाली है। उसका पति कल ही खजूरी गांव पहुंचा और देर रात्रि अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर शव को  गांव के आहर में फेंककर फरार हो गया। उसके बाद आज सुबह लोग आहर की तरफ निकले तो शव को देखा।  जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस टीम को दी गई। 


इधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर उसे  पोस्टमार्टम पटना एम्स भेज दिया है।थानाध्यक्ष रफीकुल रहमान ने बताया कि खजूरी गांव में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है।