ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

पटना में SDO की गाड़ी से शराब बरामद, भारी मात्रा में पुलिस ने पकड़ा

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी सूबे के कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगान

पटना में SDO की गाड़ी से शराब बरामद, भारी मात्रा में पुलिस ने पकड़ा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी सूबे के कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है. पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एसडीओ की गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है.


मामला राजधानी पटना के दानापुर इलाके का है, जहां खगौल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. पुलिस ने ये शराब कहीं और से नहीं बल्कि बिजली  विभाग के एसडीओ की गाड़ी से जब्त किया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 47 कार्टन शराब बरामद किये गए हैं. 


पटना पुलिस ने इस मामले में बताया कि इस कार्रवाई में एसडीओ के ड्राइवर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया गया है, जो एसडीओ की गाड़ी में शराब लेकर जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता