ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना में सरेआम एक व्यक्ति का मर्डर, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मौके पर

पटना में सरेआम एक व्यक्ति का मर्डर, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. 


घटना पटना सिटी के आलम गंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट स्थित भवन निर्माण कार्यालय का है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकले. फायरिंग की आवाज़ से इलाके में अफरा तफरी मच गई. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मृतक की पहचान बड़ी पटन देवी इलाके का रहने वाला दीपक कुमार उर्फ पगलवा के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि मृतक महावीर घाट के पास चाय की दुकान में चाय पी रहा था तभी कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.


पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक का आपराधिक इतिहास रहा है और कई बार वह जेल भी जा चुका है. मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता