ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

पटना में सरेआम युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बाइक सवार अपराधियों ने दुकान बंद करके घर जा रहे युवक के सिर में गोली मार दी. इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से

पटना में सरेआम युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बाइक सवार अपराधियों ने दुकान बंद करके घर जा रहे युवक के सिर में गोली मार दी. इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना दानापुर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, न्यूतारा क्षेत्र के रहने वाले दिलीप राय अपनी किराना की दुकान बंद करके घर लौट रहे थे. तभी कृषि फार्म मुबारकपुर के पास पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली सिर में लगने से लहुलूहान होकर हो वह जमीन पर गिर पड़े. लोगों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये. 


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर दानापुर थानाध्यक्ष, शाहपुर थानाध्यक्ष सहित वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया. वहीं पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुट गयी है.


मामले की जानकारी देते हुए दानापुर के एएसपी मो. सैयद इमरान मसूद ने बताया कि फिलहाल गोली किस वजह से मारी गई है, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस ने जल्दी ही मामले का खुलासा कर लेने की बात कही है.