ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..

पटना में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने बीच सड़क पर मारी गोली, लोगों ने किया बवाल

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. राजधानी पटना में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ब

पटना में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने बीच सड़क पर मारी गोली, लोगों ने किया बवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. राजधानी पटना में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने बौआगंज इलाके में बीच सड़क पर एक युवक का मर्डर कर दिया है. मृतक की पहचान पप्पू पांडेय के रूप में की गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.


हत्या से नाराज लोगों ने अशोक राजपथ को जाम कर हंगामा किया. लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया है. बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं. मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया गया है.


पटना में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने बीच सड़क पर मारी गोली, लोगों ने किया बवाल


उधर घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक के परिजनों ने अपराधियों को पकड़ने की मांग की है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता