ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

पटना में सड़क किनारे खड़ी महिला को बेलगाम कार ने रौंदा, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, राजाबाजार की रहने वाली थी मृतका

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क किनारे खड़ी महिला को एक बेलगाम कार ने रौंद डाला। जिससे उसकी मौत हो गयी। वही घटना के बाद कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जबकि कार

पटना में सड़क किनारे खड़ी महिला को बेलगाम कार ने रौंदा, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, राजाबाजार की रहने वाली थी मृतका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क किनारे खड़ी महिला को एक बेलगाम कार ने रौंद डाला। जिससे उसकी मौत हो गयी। वही घटना के बाद कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जबकि कार में बैठे शख्स को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टाटा नेक्सान कार को जब्त किया। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। 


बताया जाता है कि इस कार में दो लोग सवार थे। कार को ड्राइवर चला रहा था और उसके बगल की सीट पर दूसरा व्यक्ति बैठा हुआ था। दोनों राजा बाजार से से एयरपोर्ट जाने के लिए मुड़े थे तभी केंद्रीय विद्यालय के आगे सड़क किनारे एक महिला खड़ी थी। कार की स्पीडी तेज थी जिसके कारण अनियंत्रित टाटा नेक्सान ने महिला को अपने चपेट में लिया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोग महिला को पारस अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


उधर स्थानीय लोगों को देख कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे शख्स को लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त किया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी। मृतका की पहचान राजा बाजार के शिव मंदिर गली निवासी चिंता देवी के रूप में हुई है। 


वही जिस गाड़ी से यह घटना हुई उसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR01HT/2453 है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इसके मालिक को थाने पर बुलाया गया है। वही गाड़ी में बैठे शख्स से पुलिस पूछताछ में जुटी है। घटना के बाद से फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।