Hindi News / news / पटना में सड़क हादसे में दारोगा की मौत, भभुआ से आ रहे थे...

पटना में सड़क हादसे में दारोगा की मौत, भभुआ से आ रहे थे पटना

1st Bihar Published by: Updated May 12, 2020, 11:16:46 AM

पटना में सड़क हादसे में दारोगा की मौत, भभुआ से आ रहे थे पटना

- फ़ोटो

PATNA:  तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में बिहार पुलिस के एक दारोगा की मौत हो गई. यह घटना दानापुर के शाहपुर सराय के पास की है. 

भभुआ में थे तैनात

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छपरा के डोरीगंज के रहने वाले दारोगा ओम प्रकाश कैमूर जिले के भभुआ थाने में तैनात थे. लेकिन वह पटना के शास्त्रीनगर इलाके में स्थिति सरकारी आवास में रहते थे. वह पटना आवास पर आ रहे थे. लेकिन हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. 

भभुआ से आ रहे थे पटना

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश भभुआ थाना से वह सोमवार की रात वह अपने कार से पटना के लिए निकले थे. लेकिन आज सुबह जैसे ही वह दानापुर इलाके में पहुंचे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. पेड़ से टकराने के बाद उनकी मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.