ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना में रिटायर्ड शिक्षक से 2 लाख की लूट, जक्कनपुर थाना के पास की घटना

PATNA: बिहार में अपराधियों का आतंक जारी है। इस बार अपराधियों ने पटना के जक्कनपुर थाना के पास रिटायर्ड शिक्षक से दो लाख रूपये लूट लिया। बताया जाता है कि शिक्षक बैंक से पैसे निकालकर

पटना में रिटायर्ड शिक्षक से 2 लाख की लूट, जक्कनपुर थाना के पास की घटना
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का आतंक जारी है। इस बार अपराधियों ने पटना के जक्कनपुर थाना के पास रिटायर्ड शिक्षक से दो लाख रूपये लूट लिया। बताया जाता है कि शिक्षक बैंक से पैसे निकालकर अपने घर जा रहे थे तभी बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। 


घटना जक्कनपुर थाने के पास आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी के पास की है। सेवानिवृत शिक्षक उदित नारायण सिंह मीठापुर स्थित स्टेट बैंक से दो लाख रूपये की निकासी कर घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर पास रखे दो लाख रूपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। 


पीड़ित शिक्षक ने जक्कनपुर थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।