Hindi News / news / बिहार विधानसभा चुनाव में पोस्टर पर रातों-रात हो रहा खेल, फोटो वही बदल...

बिहार विधानसभा चुनाव में पोस्टर पर रातों-रात हो रहा खेल, फोटो वही बदल जा रहा कैप्शन

1st Bihar Published by: Updated Sep 23, 2020, 10:52:48 AM

बिहार विधानसभा चुनाव में पोस्टर पर रातों-रात हो रहा खेल, फोटो वही बदल जा रहा कैप्शन

- फ़ोटो

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल रोज नए-नए पोस्टर लगा रहे हैं, लेकिन रातों-रातों हूबहू पोस्टर का कैप्शन बदल जा रहा है. चार दिन पहले ही नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी और नीतीश का पोस्टर लगा था. लेकिन अब हूबहू निगेटिव पोस्टर लगाया गया है. लगाने वादे का कोई चर्चा पोस्टर पर नहीं है. 


बदल गया कैप्शन

पीएम मोदी और नीतीश की पोस्टर से पटना पटा हुआ है, लेकिन खेल करने वालों ने सबकुछ उसी तरह से रखा और कैप्शन दे दिया. बिस्कोमान गोलंबर के पास कई पोस्टर लगा है. जिस पर लिखा गया है कि’’ नीतीश कुमार के डीएनए में ही गड़बड़ है. पीएम मोदी’’ ‘’ मारते रहे बस पलटी, नीतीश की हर बात कच्ची’’. 

एक और पोस्टर लगाया गया और उस पर लिखा गया है कि ‘’मोदी जी आपकी पार्टी को बिहार की जनता ने विपक्ष में बैठाया था. फिर सत्ता की मलाई कैसे खा रहे हैं- बिहार की जनता’’  ‘’नीतीश जी जैसे सहयोगी हो तो कुछ भी संभव है-पीएम’’