ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

पटना में पूर्व विधायक की गाड़ी ने बच्ची को कुचला, लोगों ने जमकर किया हंगामा

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां हड़ताली मोड़ के पास पूरे विधायक की गाड़ी ने एक बच्ची को कुचल डाला है। इसके बाद आसपास के लोगों ने जमकर हं

पटना में पूर्व विधायक की गाड़ी ने बच्ची को कुचला, लोगों ने जमकर किया हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां हड़ताली मोड़ के पास पूरे विधायक की गाड़ी ने एक बच्ची को कुचल डाला है। इसके बाद आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है।


मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनिल कुमार की गाड़ी ने राजधानी पटना के हड़ताली मोड़ के पास एक बच्ची को कुचल डाला है। इतना ही नहीं बच्ची को कुचलने के बाद पूर्व  विधायक के ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार भी होने लगे। हालांकि, आसपास के लोगों ने जब हंगामा करना शुरू किया तो फिर मजबूरन विधायक को अपनी गाड़ी रखनी पड़ी और उसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।


बताया जा रहा है कि, कोतवाली थाना क्षेत्र के हाई कोर्ट मजार के पास वाहन को रोक लिया गया। सफेद रंग की उक्त स्कॉर्पियो में पूर्व विधायक भी उस समय पिछली सीट पर बैठे थे। घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके कारण कुछ देर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसे यातायात पुलिस ने जल्द ही सुचारु कर दिया।


उधर, घटनास्थल से गुजर रहे पटना सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा की गाड़ी वहां रुकी और घायल युवती का हालचाल जाना। घायल लड़की को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने पूर्व विधायक की गाड़ी को जब्त कर जांच के बाद कार्रवाई करने करने की बात कही है।