ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

पटना में पुलिस टीम पर हमला, पकड़े गये अपराधी को पुलिस से छुड़ाया

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची नालंदा पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान लोगो

पटना में पुलिस टीम पर हमला, पकड़े गये अपराधी को पुलिस से छुड़ाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची नालंदा पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। रामकृष्णा नगर में इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। 


दरअसल नालंदा पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में पहुंची थी। छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और इस दौरान कई पुलिस कर्मियों की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद स्थानीय लोगों पुलिस से अपराधी को छुड़ाकर ले गये। रामकृष्णा नगर के जकरियारपुर में अफरा-तफरी मच गयी। 


बताया जाता है कि नालंदा पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। तभी स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। गिरफ्तारी से गुस्साएं लोगों ने कई पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। वही पुलिस की वैन में तोड़फोड़ भी की। जिसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस पर हमला करने के बाद लोगों ने पकड़े गये अपराधी को भी छुड़ा ले गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पटना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।