ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टम

पटना में तीज के दिन गई हसबैंड-वाइफ की जान: कुएं में डूब रही पत्नी को बचाने के लिए पति ने लगाई छलांग, दोनों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

PATNA: एक तरफ जहां सोमवार को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर तीज का व्रत कर रही थीं तो वहीं तीज के दिन ही पटना में एक दर्दनाक घटना हो गई। तीज की

पटना में तीज के दिन गई हसबैंड-वाइफ की जान: कुएं में डूब रही पत्नी को बचाने के लिए पति ने लगाई छलांग, दोनों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: एक तरफ जहां सोमवार को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर तीज का व्रत कर रही थीं तो वहीं तीज के दिन ही पटना में एक दर्दनाक घटना हो गई। तीज की शाम पूजा से पहले स्नान करने के लिए गई महिला कुएं में जा गिरी, जिसे बचाने के लिए उसके पति ने भी कुएं में छलांग लगा दी लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।


दरअसल, राजधानी से सटे दुल्हीनबाजार थाना क्षेत्र के सीही पनसुही गांव में तीज की रात ऐसी घटना हुई कि पूरे गांव में मातम फैल गई। जानकारी के अनुसार, पनसूही गांव निवासी उज्जवल कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सीता देवी अपनी पति की लंबी आयु के लिए तीज का व्रत किया था और गांव के ही कुएं पर जल लेने के लिए गई थी। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद पति उज्ज्वल भी अपनी पत्नी को बचाने के लिए कुएं में कूद गया लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।


स्थानीय गोताखोर की सहायता से दोनों शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता