Hindi News / news / नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज, पटना में पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज, पटना में पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 18, 2019, 4:49:38 PM

नियोजित शिक्षकों पर लाठीचार्ज, पटना में पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां समान काम समान वेतन के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई हैं। गर्दनीबाग से विधानसभा घेराव करने निकले नियोजित शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। लगभग एक घंटे से पुलिस ने नियोजित शिक्षकों को प्रतिबंधित एरिया में आने से रोक रखा था। हजारों की संख्या में पहुंचे नियोजित शिक्षक लगातार बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की तरफ से नियोजित शिक्षकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज में महिला नियोजित शिक्षकों को भी चोटें आई हैं। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, पुलिस लगातार नियोजित शिक्षकों को खदेड़ रही है। पटना से राजन की रिपोर्ट