Hindi News / news / पटना में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 3...

पटना में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 3 अभी भी फरार

1st Bihar Published by: Updated Feb 28, 2020, 9:38:09 AM

पटना में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 3 अभी भी फरार

- फ़ोटो

PATNA:  पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी. 


तीन आरोपी अभी भी फरार

बताया जा रहा है कि इस घटना में चार आरोपी थे. बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. 12वीं छात्रा को अपराधियों ने बुधवार की शाम को ही हनुमान नगर पार्क के पास से उठा लिया था. इसके बाद घटना को अंजाम दिया था.

मांझी पार्क के पास बदमाशों ने 7th क्लास की बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. वारदात के बाद मासूम बच्ची काफी डरी-सहमी सी है. बच्ची अपने परिजनों को पीड़ा बताई है. पूरी घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा था. गुरुवार को भारी संख्या में थाने के बाहर पहुंचे लोग आगजनी कर हंगामा किया.