ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में मोबाइल चोर का लड़की ने चुराया दिल, कोचिंग में पढ़ने वाला आशिक चोरी करके उठाता था गर्लफ्रेंड का खर्चा

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पटना पुलिस ने एक ऐसे आशिक को अरेस्ट किया है. जो अपनी प्रेमिका पर पैसे खर्च करने के लिए मोबाइल चोरी करता था. मोबाइ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां पटना पुलिस ने एक ऐसे आशिक को अरेस्ट किया है. जो अपनी प्रेमिका पर पैसे खर्च करने के लिए मोबाइल चोरी करता था. मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराकर एक दुकान में बेचता था और उस पैसे से अपनी गर्लफ्रेंड को डेट करता था. पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है. 


घटना पटना के एसके पुरी थाना इलाके की है. जहां गांधी नगर में एक मकान से पुलिस ने एक मोबाइल चोर को अरेस्ट किया. गिरफ्तार युवक की पहचान साहिल कुमार (16) के रूप में की गई है. जो नालंदा का रहने वाला है. साहिल पटना के मैनपुरा में किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करता है. पूछताछ के दौरान उसने मोहन कुमार (27) का नाम बताया, जिसे वह मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराकर बेचता था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मोहन को भी अरेस्ट कर लिया. जो राजाबाजार में मोबाइल केयर नाम से दुकान चलाता है.


एसके पुरी थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक साहिल ने बताया कि वह अपनी कोचिंग में पढ़ने वाली एक  लड़की से बहुत प्यार करता है. अपनी प्रेमिका को डेट करने और गिफ्ट देने के लिए वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. उसने बताया कि वह अपार्टमेंट और बड़े घरों में रहने वाले लोगों के कमरे से इलेक्ट्रॉनिक के महंगे सामान की चोरी करता था और उसे मोहन से बेच देता था. बदले में जो उसे रुपये मिलते थे, वह अपनी प्रेमिका पर खर्च करता था. 

टैग्स