ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

पटना में मिली जवान प्रेम कुमार गुप्ता की डेड बॉडी, पिता ने दोस्तों पर लगाया मर्डर का आरोप

JEHANABAD : जहानाबाद के नगर थाना के पूर्वी ऊंटा निवासी ITBP जवान प्रेम कुमार गुप्ता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई जिनका शव पटना के मीठापुर बस स्टैंड से बरामद किया गया है. शव म

पटना में मिली जवान प्रेम कुमार गुप्ता की डेड बॉडी, पिता ने दोस्तों पर लगाया मर्डर का आरोप
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद के नगर थाना के पूर्वी ऊंटा निवासी ITBP जवान प्रेम कुमार गुप्ता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई जिनका शव पटना के मीठापुर बस स्टैंड से बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


गौरतलब है कि मृतक प्रेम कुमार गुप्ता इंडियन तिब्बत पुलिस फोर्स के बटालियन संख्या 48 में कार्यरत थे. दीवाली पर्व को लेकर अपने घर 4 दोस्तों के साथ जा रहे थे. कटिहार से पटना आने के लिए सभी दोस्तों ने एक निजी बस से आने का टिकट लिया लेकिन पटना पहुंचने के बाद जवान प्रेम कुमार गुप्ता बस में ही मृत पाए गए और उनके साथ में आ रहे बाकी के सभी दोस्त लोग उन्हें बस में ही मृत छोड़कर फरार हो गए.


मामले की सूचना बस वालों ने स्थानीय थाना जक्कनपुर को दी तब पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए उनके परिजनों को सूचना दी. इस मामले में मृत जवान के पिता के बयान पर जक्कनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है जिसमें उन्होंने अपने बेटे के साथ आ रहे बाकी दोस्तों पर केस दर्ज कराया है. उन्होंने अपने बेटे के दोस्तों  पर ही कोई जहरीली चीज देकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता