Hindi News / news / पटना : मेडिकल के छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, परिजनों को आखिरी...

पटना : मेडिकल के छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, परिजनों को आखिरी मैसेज कर बताई वजह

1st Bihar Published by: Updated Aug 13, 2020, 9:58:09 AM

पटना : मेडिकल के छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, परिजनों को आखिरी मैसेज कर बताई वजह

- फ़ोटो

PATNA : घरेलू विवाद से परेशान मेडिकल की छात्रा ने पुनपुन नदी में ब्रिज से छलांग लगा दी. मरने से पहले छात्रा ने घर में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था और इसके साथ ही नदी में कूदने से पहले परिजनों के मोबाइल पर मैसेज भी किया था. 

मामला पटना के मसौढ़ी का है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात मसौढ़ी की रहने वाली एक मेडिकल की स्टूडेंट ने पुनपुन नदी के ब्रिज से छलांग लगा दी. बुधवार की देर शाम तक पुलिस गोताखोर की मदद से शव की तलाश करते रही पर छात्रा का कोई पता नहीं चल सका. 

बताया जा रहा है कि मसौढ़ी की रहने वाली लड़की मंगलवार की देर रात स्कूटी से पुनपुन ब्रिज पर पहुंची औऱ अपने घर एख मैसेज किया  और मोबाइल को स्कूटी के डिक्की में रखकर नदी में छलांग लगा दी. बुधवार की सुबह लोगों की नजर जब लावारिस हालत में पड़े स्कूटी पर पड़ी तो पुलिस को खबर दी गई. मौके  पर पहुंची पुलिस स्कूटी को थाने ले गई और परिजनों को फोन किया. पुलिस ने युवती के घर से भी सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने घरेलू उपेक्षा की बात कही है. पुलिस ने बताया कि युवती मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी और कुछ महीनों से घर में ही रह रही थी.