ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

पटना में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार से काट कर भतीजे की हत्या; चाचा के दोनों हाथ काटे

PATNA: राजधानी पटना में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी तो वह

पटना में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार से काट कर भतीजे की हत्या; चाचा के दोनों हाथ काटे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने चाचा-भतीजे पर तलवार से हमला बोल दिया। इस हमले में चाचा के दोनों हाथ कट गए जबकि भतीजे की मौत हो गई। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घटना सालिमपुर थाना इलाके के शाहपुर की है।


दरअसल, शाहपुर निवासी सुरेंद्र यादव और कांग्रेस यादव के परिवार के बीच शुक्रवार किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कांग्रेस यादव अपने घर के पास खड़ा था, तभी किसी बात पर सुरेंद्र यादव के भतीजे विकास से उसकी अनबन हो गई थी। इसके बाद विकास अपने चाचा के साथ वहां पहुंचा और कांग्रेस यादव के साथ गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान विकास ने कांग्रेस यादव को गोली मार दी। गोली लगने के बाद कांग्रेस यादव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।


इस घटना से गुस्साए परिजनों ने चाचा-भतीजे पर तलवार से हमला बोल दिया। इस हमले में विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा सुरेंद्र यादव के दोनों हाथ कट गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन फानन में घायल चाचा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।