ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना में महिला सिपाही के साथ गाली-गलौज, विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव इस कदर बढ़ गया है कि वे कानून के रखवालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां बदमाशों ने चेक पोस्ट पर तैनात एक महिला सिप

पटना में महिला सिपाही के साथ गाली-गलौज, विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव इस कदर बढ़ गया है कि वे कानून के रखवालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां बदमाशों ने चेक पोस्ट पर तैनात एक महिला सिपाही से बदतमीजी की और बाद में धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। घटना बुद्धा कॉलोनी मोड़ के पास स्थित ट्रैफिक चेक पोस्ट की है। महिला सिपाही दोपहर के वक्त अपनी ड्यूटी कर रही तभी उसके साथ यह घटना घटी। 



घटना के बाद महिला सिपाही ने बुद्धा कॉलोनी थाने में 6 लोगों के खिलाफ नामजद और 6 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही सभी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने की कोशिश कर रही है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ महिला सिपाही अपनी ड्यूटी कर रही थी। तभी 10 से 12 बदमाश वहां पहुंच गए। जब सिपाही ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की तो सभी बदमाश गाली-गलौज पर उतर आए। उन्होंने ये भी कहा कि अब हम तुम्हे ड्यूटी नहीं करने देंगे। 



महिला सिपाही ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि जब उसने बदमाशों का विरोध करना चाहा तो वे सिपाही के साथ भीड़ गए। इतने में एक युवक ने महिला को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई। महिला सिपाही ने तुरंत थाने में घटना की सूचना दी जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स