बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धनहा और भितहा में अवैध हथियार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था का महापर्व छठ: युवा चेतना के सुप्रीमो ने व्रतियों के बीच बांटी साड़ी और सूप, कहा-छठ सामाजिक न्याय का प्रतीक BIHAR NEWS: मोकामा में गंगा नदी फिर बनी मौत का कुंड : छठ पूजा का जल लेने गया किशोर डूबा, पिछले तीन साल में सौ से अधिक लोग गंवा चुके जान Election Commission : चुनाव आयोग आज SIR को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा, अगले हफ्ते से प्रक्रिया शुरू होगी। Bihar News : गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, छठ पूजा की तैयारी कर रही दो महिलाएं समेत तीन लोग झुलसे Bihar Election 2025 : तेजस्वी और राहुल से आगे निकले CM नीतीश कुमार, बढ़ सकती है महागठबंधन की टेंशन; आधी आबादी को लेकर तैयार हुआ ख़ास प्लान Bihar politics scandal : राजद नेता का बार डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल, बोले– "सलमान खान भी डांस करते हैं, हमने कौन सा ग़लत किया" Bihar Politics : राहुल गांधी की बिहार से दूरी पर कांग्रेस में असमंजस, जानिए कांग्रेस बना रही कोई नई रणनीति या फिर सच में है नाराजगी का संकेत? Bihar Election 2025 : "मैं भी राजनीति छोड़ दूंगा...” बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान,कहा - नहीं हुआ यह काम तो .... Bihar Assembly Election : बिहार में भी लागू होगा शिंदे फार्मूला ! BJP के प्लान पर CM नीतीश के करीबी नेता का बड़ा खुलासा, जानिए क्या दिया जवाब
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 18 Feb 2023 08:14:05 PM IST
- फ़ोटो
PATNA CITY: पटना सिटी में एक फैक्ट्री में ड्यूटी कर रही महिला गार्ड की हत्या कर दी गयी है। महिला गार्ड की हत्या धारदार हथियार से गला रेतक की गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली गयी। घटना पटना सिटी के फतुहां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांटी फैक्ट का है। जहां 30 साल की महिला गार्ड की निर्मम हत्या अपराधियों ने कर दी गयी है।
घटना से आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री के मेन गेट पर जमकर हंगामा मचाया। पुलिस प्रशासन से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने मृत महिला गार्ड की पहचान निशुवुचक निवासी कुसुम देवी के रूप में हुई है। वही उसकी लाश के पास से एक धारदार हथियार बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है।
महिला गार्ड की हत्या किसने की और कारण क्या था इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। बताया जाता है की 30 वर्षीय महिला गार्ड बंद कांटी फैक्ट्री में सुबह ड्यूटी करने आई थी। उससे मिलने के लिए पड़ोस की महिलाएं आई तो देखा की गेट बंद था।
महिलाओं ने गेट के बाहर से उसे आवाज दिया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद महिलाओं ने इलाके के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।