ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में लड़की छेड़ने वाले लफंगों ने पुलिसवाले का फोड़ा सिर, दो सिपाही अस्पताल में भर्ती

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां लड़की की छेड़खानी करने से रोकने पर बदमाशों ने पुलिसवाले का सिर फोड़ दिया. लफंगों ने दो-दो पुलिसवाले की जमकर पिटाई की है. जख

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां लड़की की छेड़खानी करने से रोकने पर बदमाशों ने पुलिसवाले का सिर फोड़ दिया. लफंगों ने दो-दो पुलिसवाले की जमकर पिटाई की है. जख्मी पुलिसवाले को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है. स्थानीय थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


डीजे पर गाना बजाकर कर रहे थे बदमाशी
वारदात राजधानी के पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां लड़की की छेड़खानी करने से रोकने पर बदमाशों ने पुलिसवाले का सिर फोड़ दिया है. लफंगों ने दो-दो पुलिसवाले की जमकर पिटाई की है. बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश लड़के नए साल के दूसरे दिन कृष्णा घाट से पार्टी मना कर लौट रहे थे. लौटने के दौरान कृष्णा घाट के पास डीजे बजाकर डांस करने लगे. इस दौरान लफंगे लड़कियों पर कमेंट्स करने लगे. ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसवाले संतोष कुमार और राजेश पासवान ने उन्हें रोका. जिसके बाद वो भड़क गए और पुलिसवालों पर अटैक कर दिया. 


पुलिस ने छेड़खानी की घटना से किया इनकार
दोनों ही पुलिसवालों को लफंगों ने लात-घूंसे और डंडे से जमकर पिटाई कर दी. जिसमें एक पुलिसवाले का सिर फूट गया. वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही फौरन पीरबहोर थाना की टीम मौके पर पहुंची. उसके बाद घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पीएमसीच अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि पीरबहोर थाना की पुलिस ने छेड़खानी की बात से इनकार किया है.

टैग्स