ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

पटना में कुत्ते को लेकर जमकर मारपीट, पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड और पड़ोसी आपस में भिड़े, दोनों तरफ से केस दर्ज

PATNA: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद मार्ग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बिहार के पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा के बॉडीगार्ड और उनके पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट

पटना में कुत्ते को लेकर जमकर मारपीट, पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड और पड़ोसी आपस में भिड़े, दोनों तरफ से केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद मार्ग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बिहार के पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा के बॉडीगार्ड और उनके पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान दोनों तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया है। पूर्व मंत्री के घर के गेट के पास कुत्ते के शौच कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और देखते ही देखते विवेकानंद मार्ग रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। 


पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा के पड़ोसी राजीव नयन शर्मा का यह आरोप था कि जब उनका बेटा अपने पालतू डॉगी के साथ सुबह टहलने के लिए निकला था तब पूर्व मंत्री के अंगरक्षक ने उन पर ईंट फेंका था। जब वे रामजतन सिन्हा के बॉडीगार्ड से इस संबंध में पूछताछ करने पहुंचे तो वह भड़क गया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा। यही नहीं बॉडीगार्ड ने उन्हें पिस्टल तक दिखाया और  उनके साथ बदसलुकी की।


जबकि पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा के बॉडीगार्ड का आरोप है कि कई लोग जबरन उनके बैरक में घुस गये और जानलेवा हमला करने लगे।इस दौरान उनसे सरकारी हथियार भी छीनने की कोशिश की गयी। संजय ने यह भी बताया कि पूर्व मंत्री जी का पड़ोसी राजीव नयन शर्मा घर में कुत्ता रखे हुए हैं। आए दिन सुबह में घर के गेट के पास उनका डॉगी शौच कर देता है। कुत्ते को शौच कराने से उसने मना किया था जो राजीव नयन को नागवार गुजरा। बिना सोचे समझे वे उनके साथ मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।