ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना में खनन विभाग की टीम पर हमला, बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बालू ओवरलोडिंग की जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम पर बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने हमला बोल दिया है। इस दौरान बालू माफिया

पटना में खनन विभाग की टीम पर हमला, बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बालू ओवरलोडिंग की जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम पर बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने हमला बोल दिया है। इस दौरान बालू माफिया के लोगों ने खनन विभाग की टीम पर जमकर पथराव किया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गांव की है।


दरअसल, खनन विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि परेव गांव में ट्रकों पर बालू की ओवरलोडिंग हो रही है। प्राप्त सूचना के बाद जिला खनन पदाधिकारी और जिला महिला खनन इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी पुलिस टीम के साथ परेव गांव पहुंचे और ट्रकों पर बालू के ओवरलोडिंग की जांच करने लगे। इसी बीच बालू माफिया के लोगों और ट्रक ड्राइवरों ने टीम पर हमला बोल दिया और जमकर पथराव शुरू कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिम सिटी एसपी के अलावा जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पथराव की घटना में जिला खनन पदाधिकारी और जिला महिला खनन इंस्पेक्टर समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में स्पष्ट तौर पर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।


पटना में खनन विभाग की टीम पर हमला, बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा


पटना में खनन विभाग की टीम पर हमला, बालू माफिया और ट्रक ड्राइवरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा