1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 26, 2019, 11:08:56 AM
- फ़ोटो
PATNA : आज कारगिल पर विजय की 20वीं वर्षगांठ है. ठीक 20 साल पहले आज ही के दिन सरहद पर भारत ने पाकिस्तान के घुसपैठियों को करगिल की पहाड़ियों से खदेड़कर तिरंगा फहराया था. कारगिल पर विजय के 20वीं वर्षगांठ पर पटना के कारगिल चौक पर कारगिल विजय दिवस राजकीय समारोह के साथ मनाया गया. बिहार के राज्यपाल लालजी टण्डन, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव, पटना डीएम कुमार रवि सहित सेना के अधिकारियों ने कारगिल चौक स्थित कारगिल स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट