ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

पटना में झोपड़ी में घुसा अनियंत्रित ट्रक, दिवाल गिरने से बुरी तरह घायल हुआ एक युवक

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान

पटना में झोपड़ी में घुसा अनियंत्रित ट्रक, दिवाल गिरने से बुरी तरह घायल हुआ एक युवक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकलकर सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक झोपड़ी में घुस गई। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है।


दरअसल, फतुहा थाना के कंचनपुर गांव के पास नयका रोड स्थित दनियावां बिहटा शरमेरा पथ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसा। झोपड़ी पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तत्काल उसे दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया।


इधर, इस घटना में घायल युवक की पहचान  कंचनपुर के युगल यादव के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। उधर घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल हो गया। बताया जाता है कि ट्रक नयका रोड से बेलदारीचक की ओर जा रहा था।