ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका; वीडियो वायरल

PATNA: बिहार में एक तरफ जहां अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना

पटना में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका; वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक तरफ जहां अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। घटना मनेर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, मनेर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की घटना हुई है। इस बीच एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी करने का वीडियो सोसल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है। 


नगवा गांव निवासी मेघनाथ राय ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि अरुण राय और उनके सहयोगियों ने जमीनी विवाद को लेकर खेत में पहुंचकर मारपीट की और सरेआम गोलीबारी करने लगे। गोलीबारी की घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का मौहाल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता